कन्नौज 20 अगस्त, 2019ः रेल संरक्षा आयुक्त, दक्षिण पूर्व, पूर्वोत्तर एवं पूर्व परिमंडल श्री अभय कुमार राय ने मंडल रेल प्रबंधक श्री दिनेश कुमार सिंह के साथ 20 अगस्त, 2019 को इज्जतनगर मंडल के कन्नौज-कल्याणपुर रेल खंड के विद्युतीकरण के पश्चात् विशेष निरीक्षण टेªन द्वारा गहन निरीक्षण किया। इसके पश्चात् श्री राय ने कल्याणपुर-कन्नौज तक गति परीक्षण भी की। निरीक्षण स्पेशल कल्याणपुर से 4.20 बजे चलकर लगभग 68 किमी की दूरी 40 मिनट में तयकर कन्नौज पहुंची। इस दौरान सीआरएस गाड़ी की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से दौड़ाया गया।
विदित हो कि रेल संरक्षा आयुक्त द्वारा 29 मार्च, 2019 को मथुरा जं. से मेण्डू 48 किमी; 14 मई, 2019 को मेंडू से दरियावगंज 108 किमी एवं दरियावगंज से फर्रुखाबाद...
more... 56 किमी रेल खंडों का निरीक्षण किया जा चुका है।
ज्ञात हो कि मथुरा-कासगंज-कल्याणपुर रेल खंड 338 किमी के विद्युतीकरण का कार्य की स्वीकृति वर्ष-2016-17 के बजट में रु. 432.99 करोड़ की अनुमानित लागत से प्राप्त हुई थी। इस कार्य को सम्पादन के लिए मैसर्स इरकाॅन इन्टरनेशनल लिमिटेड को सौपा गया।
निरीक्षण के दौरान पूर्वोत्तर रेलवे, मुख्यालय गोरखपुर से प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर श्री बेचू राय, मुख्य सिगनल इंजीनियर श्री एस.एन. साह, मुख्य महाप्रबंधक (इरकाॅन) श्री आशुतोष पंत तथा इज्जतनगर मंडल से वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) श्री आशुतोष कुमार मिश्रा, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर-।। श्री ए.के. सिंह, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर श्री जी.पी.एस. नारायण, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) श्री सुमित गर्ग, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (टीआरडी) श्री सतेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक श्री अनूप कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी श्री सी.एल. साह, वरिष्ठ मंडल याँत्रिक इंजीनियर (ओ. एंड एफ.) श्री पवन कुमार शर्मा, मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री अमिताभ सहित मंडल के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Source...NER RAILWAY FACEBOOK ...