ग्वालियर। रेलवे स्टेशन में आग लग गई। अल सुबह आग की लपटें देखकर स्टेशन पर भगदड़ मच गई। रेल विभाग के कर्मचारी अपनी कुर्सियां छोड़कर भाग गए। रेल यातायात पूरी तरह से बंद हो गया है। बताया जा रहा है कि बिरला नगर के पास एक मालगाड़ी भी डिरेल हो गई है।
घटना सुबह करीब 4:30 बजे की है। अचानक भोजनालय की तरफ से आग की लपटें निकलना शुरू हुईं। लोग समझ पाते तब-तक जनता खाना भोजनालय, उसके नजदीक गीताप्रेस गोरखपुर की दुकान, प्रतीक्षालय इत्यादि में आग लग चुकी थी। आग की लपटों को देखकर भगदड़ मच गई। तत्काल राहत कार्य शुरू किए गए और समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि की खबर नहीं है।
स्टेशन...
more... छोड़कर भाग गए कर्मचारीइस हादसे से घबराए रेल कर्मचारी स्टेशन को लापवारिस छोड़कर भाग गए। समाचार लिखे जाने तक घटना को 2 घंटे से ज्यादा हो गया था परंतु रेल यातायात शुरू नहीं हो पाया था। रेलवे स्टेशन का पूछताछ काउंटर यहां तक कि टिकट काउंटर पर भी कर्मचारी नहीं थे। रात करीब 6:20 बजे राहत ट्रेन आई उसके बाद यातायात बहाल किया जाएगा। इससे पहले रात करीब 3 बजे बिरला नगर के आसपास एक मालगाड़ी डीरेल हो गई।